फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor raped in Kanpur outer, making victim's family sit in police station for hours

कानपुर आउटर में नाबालिग से दुष्कर्म: पीड़ित परिवार को घंटों थाने में बिठाया, पुलिस करती रही मामले पर लीपापोती

Wed, 26 Oct 2022 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 12:50 PM IST
सार

शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग से दबंग ने खेत में दबोचकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी, तो वो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि थानेदार ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़ित को ही थाने में बैठा लिया।

विज्ञापन
Minor raped in Kanpur outer, making victim's family sit in police station for hours
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांव में में एक दलित नाबालिग से गांव के दबंग ने खेत में दबोचकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी, तो उन्होंने शिवराजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।

विज्ञापन

राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस मामले पर लीपापोती करती रही। देर रात मामला अफसरों तक पहुंचा, तो दबाव पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह पुत्री खेत की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के अवनीश पुत्र राम शंकर पाल ने सन्नाटे का फायदा उठाते हुए जबरन दबोच कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर माता-पिता को मामले की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही लांछन लगाते हुए पूछताछ शुरू कर दी। इतना ही नहीं थाने में घंटों बैठाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के रसूखदार होने के चलते पीड़ित से समझौते का दबाव बनाया। शाम तक मामले की जानकारी सोशल मीडिया से एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह, एडीजी भानु भास्कर समेत अन्य अफसरों को होने पर उन्होंने मामले का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी को फटकार लगाई, तब जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज हो पाई।  

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी अवनीश पाल के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और मारपीट समेत अन्य धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। पीड़ित बच्ची  को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट और मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने थानेदार पर आरोप लगाया है कि दोपहर को तहरीर दी और देर रात एफआईआर दर्ज की है। थाने में घंटों बैठाए रखा। इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed