फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minor raped

तिलक समारोह से मासूम को उठाया, किया दुष्कर्म

Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात तिलक समारोह के दौरान छह साल
विज्ञापन
की बच्ची हैवानियत का शिकार हो गई। वारदात के बाद भागने की फिराक में लगे वहशी को दबोच ग्रामीणों ने जमकर धुना।

 पुलिस ने उसे किसी तरह से ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और थाने लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

यह वहशियाना वारदात शनिवार रात तिलक समारोह के दौरान उस समय हुई जब एक मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ डीजे पर नाच रहे लोगों को देख रही थी।

समारोह में शामिल भडपुरा गांव निवासी बाबा का साथी आशीष शर्मा (22) निवासी अंगदपुर थाना बरौर ने बच्ची को गोद में उठा लिया और डांस दिखाने लगा।

 कुछ देर के बाद वह बच्ची को गोद में उठाए हुए ही खेत में लेकर चला गया। बड़ी बहन ने यह सब देखा तो घरवालों को बताया। घर के लोग ग्रामीणों के साथ बच्ची को ढूंढने निकल पड़े।

 इसी बीच खेत से बच्ची की चीख-पुकार आई। इस पर  परिवारीजन खेत की ओर लपके। भीड़ को अपनी तरफ आता देखकर दरिंदे ने मौके से भागना चाहा, पर सफल नहीं हो सका।

ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
 दरिंदगी की शिकार हुई मासूम घटना के बाद सदमे में है।

 घटना के बाबत पूछ जाने पर वह रोने लगती है। इस वारदात के बाद  से उसकी आठ साल की बड़ी बहन भी दहशत में है। मासूम की मां ने रोते हुए थानाध्यक्ष से कहा कि साहब, ऐखा फांसी पे लटका देव, एन्हे फूल जईसन बिटिया के साथ गलत काम करो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed