फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Swatantra Dev Singh inaugurated several projects said people should get the benefits of the schemes

Chitrakoot: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले- लोगों को योजनाओं का मिले लाभ

Fri, 07 Mar 2025 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:51 PM IST
सार

Chitrakoot News: मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करके गरीब एवं असहाय लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister Swatantra Dev Singh inaugurated several projects said people should get the benefits of the schemes
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट में उत्तर प्रदेश के सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे हैं। उन्होंने विकास भवन परिसर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित छह अदद तालाबों के जीर्णोद्धार/ गहरीकरण के कार्यों सिंचाई विभाग के  बरुआ बांध रेस्टोरेशन की परियोजना, बारागढ़ निरीक्षण भवन का जीर्णोद्वार की परियोजना आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करके गरीब एवं असहाय लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह हिनौता माफी की महिला प्रीति देवी से समूह संचालन एवं रोजगार के संबंध में जानकारी की। इसमें समूह की प्रीति देवी ने बताया कि पहले हम लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन हम समूह के माध्यम से आज रोजगार कर रही हैं।
विज्ञापन




हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार में हमारी बहनों का आत्मविश्वास बढ़ा है और बहनें घर से बाहर निकल कर अपने पैरों पर खड़ी होकर बिजनेस कर रही है। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है और यह हमारी महिलाएं लोगों को विभिन्न सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed