फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minister satish mahana angered when saw mahapaur walking and sub inspector going on car in kanpur

हैलीपैड तक जा रहीं महापौर-मंत्री की गाड़ियां रोकीं, हंगामा

Sat, 16 Nov 2019 04:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
minister satish mahana angered when saw mahapaur walking and sub inspector going on car in kanpur
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मेट्रो के काम का शुभारंभ करने शुक्रवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीपैड पर स्वागत करने के लिए जनप्रतिनिधियों और पुलिस में तकरार हो गई। वहां तैनात पुलिस ने पहले कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की गाड़ी रोकी, उसके बाद महापौर प्रमिला पांडेय की गाड़ी।
विज्ञापन


महापौर तो गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगीं, लेकिन महाना ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहां मौजूद अन्य भाजपाई हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

बाद में महाना की गाड़ी को आगे जाने दिया गया। महापौर को पैदल चलते देख महाना ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिस समय महाना पुलिसकर्मियों को फटकार लगा रहे थे।

उसी समय जिलाधिकारी और एसएसपी भी वहां पहुंच गए। दोनो अधिकारियों ने इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री से सुरक्षाकर्मियों की गलती पर क्षमा मांगी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

महाना ने अधिकारियों से कहा कि यह सब पहले से तय होना चाहिए कि कौन हैलीपैड तक जाएगा, कौन नहीं।  यह सब चल रहा था, तभी सीएम का हेलीकॉप्टर भी आ गया।

सीएम के स्वागत के लिए आईआईटी निदेशक अभय करिंदकर, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मंत्री सतीश महाना, कमल रानी वरुण, नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक, अभिजीत सिंह सांगा, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed