{"_id":"5e8f68718ebc3e6fd31019a2","slug":"minister-s-pro-speaking-release-liquor-seller-smuggling-liquor-with-relief-material-two-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं, शराब बेचने वाले को छोड़ो, राहत सामग्री के साथ शराब तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पीआरओ बोल रहा हूं, शराब बेचने वाले को छोड़ो, राहत सामग्री के साथ शराब तस्करी, दो गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी तुषार उर्फ वूदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में कानपुर में सीसामऊ पुलिस ने बुधवार रात द्वारिकापुरी में दबिश देकर इलाके के तुषार को गिरफ्तार कर 15 बोतल शराब बरामद की। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आरोपी दोगुने दाम पर शराब बेच रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कुछ देर बाद एक मंत्री के पीआरओ का सीसामऊ इंस्पेक्टर के पास फोन आया।
पीआरओ ने अपना परिचय देने के बाद कहा कि शराब बचने वाले को छोड़ दो। इंस्पेक्टर ने मामला अधिकारियों के संज्ञान में होने की जानकारी दी। इसके बावजूद इंस्पेक्टर पर दबाव बनाने की कोशिश हुई। तुषार पर लॉकडाउन उल्लंघन और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
ठेका वालों ने रखे कैरियर
लॉकडाउन में शराब बिक्री पर शासन ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद शहर भर में शराब की अवैध बिक्री जारी है। इसमें ठेका मालिकों ने कैरियर रख लिए हैं। ये घरों तक शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इसके एवज में दो गुने दाम तक वसूले जा रहे हैं।

सीसामऊ में पकड़े गए शराब तस्कर
- फोटो : amar ujala
राहत सामग्री बांटने की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को बुधवार रात स्वाट टीम ने जरीब चौकी चौराहे से दबोचकर 15 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी कार सीज कर दी है। कार से शराब की तस्करी की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश यादव रात करीब दस बजे टीम के साथ जरीब चौकी चौराहे पहुंचे।
कुछ देर बाद घंटाघर की तरफ से आ रही अर्टिका कार को रोक लिया गया। कार से 15 पेटी शराब बरामद कर स्वाट टीम ने फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी मनोज जायसवाल और हरिशंकर को गिरफ्तार कर सीसामऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जांच में पता चला कि शातिर कार में गरीबों के लिए चार पांच भोजन के पैकेट और राशन रखकर मदद की आड़ में शराब की तस्करी करते थे।
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार को जानकारी मिली है कि शहर का एक बड़ा शराब कारोबारी लॉकडाउन में शराब की बिक्री करवा रहा है। साक्ष्य जुटाने के बाद उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन समेत अन्य धारा में कार्रवाई की गई है।