{"_id":"5b19437a4f1c1bf86e8b6c93","slug":"minister-of-state-for-rural-development-and-medicine-statement-on-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 साल बनाम 48 माह में भाजपा का बेहतर काम, पीएम के कार्यों से डरकर बना गठबंधन- डा. महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 साल बनाम 48 माह में भाजपा का बेहतर काम, पीएम के कार्यों से डरकर बना गठबंधन- डा. महेंद्र सिंह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Jun 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
ग्राम्य विकास एवं चिकित्सा राज्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट में जिला योजना समिति की बैठक मेें शामिल होने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री डा. सिंह ने पहले प्रदेश फिर केंद्र सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को बताया। प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं चिकित्सा राज्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने माना कि विपक्षियों के गठबंधन के कारण ही भाजपा लोकसभा के उपचुनाव हार गई है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कामों से विपक्षी डर गए हैं और सभी विरोधी एक गठबंधन बना लिए हैं। इसका प्रभाव 2019 में नहीं पड़ेेगा और मोदी ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। यूपी में इस बार तो रिकार्ड तोड़ 80 सीटों पर भाजपा जीतेगी। यूपी सरकार के मंत्री राजभर के बयानों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने में यूपी का ग्राम्य विकास विभाग पहले नंबर पर रहा। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ व तीसरे पर मध्यप्रदेश है। रोजगार व पानी की समस्या के बारे में कहा कि अब सरकार पूरे बुंदेलखंड में इस क्षेत्र में नई योजना से काम कर रही है। डेरी खोलकर महिलाओं को भी रोजगार के अवसर देंगे। जल संरक्षण कर आने वाले समय में पानी की समस्या से निपटेंगे। मऊ व बरगढ़ की पेयजल योजना का विस्तार होगा। इससे 96 गांव के घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। खराब सड़कों के बारे में कहा कि 15 दिन के अंदर सभी स्थानों पर निर्माण शुरू होगा। जल्द इसे पूरा किया जाएगा।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में पूरे देश में 50 करोड़ लोगों को 5-5 लाख का चिकित्सा बीमा किया जा रहा है। 48 साल के विपक्षियों के शासन के बदले भाजपा ने 48 महीने में हर काम को बखूबी अंजाम दिया है। प्रदूषित मंदाकिनी व अन्य नदियों के जल संरक्षण पर सही तरीके से काम करने का आश्वासन दिया। मथुरा व वृंदावन की तरह चित्रकूट नगरी से भी शराब बंदी के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद राजनीतिक मुद्दे पर कहा कि विपक्षी हताश हो गए हैं।