फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister of State Aseem Arun reached Kanpur

राज्यमंत्री असीम अरुण बोले: पुलिस कमिश्नर रहते किसी भाजपाई ने अनैतिक काम की सिफारिश नहीं की

Fri, 08 Apr 2022 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Aseem Arun reached Kanpur
कानपुर पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण का हुआ भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर के पद से इस्तीफा देकर सियासत में उतरे असीम अरुण बतौर राज्यमंत्री गुरुवार को पहली बार शहर पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा, जब मैं कानपुर में पुलिस कमिश्नर था, तब भाजपा के किसी भी नेता या कार्यकर्ता ने उनसे अनैतिक काम करने या कराने की सिफारिश नहीं की।
विज्ञापन


तभी से मुझे लगा कि वास्तव में भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जिसमें रहकर जनसेवा की जा सकती है। उसी दौरान ही मैंने भाजपा ज्वाइन करने का मन बना लिया था। सियासी जीवन में आने के बाद कई अच्छे अनुभव मिले हैं। पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, बॉबी पाठक, जगदीश तिवारी, आशा पाल, धर्म प्रकाश गुप्ता, जन्मेजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed