फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mining bases becoming rugged areas of Ganges and Non River, Khadi-Khaki nexus in mining, fiercely mining

गंगा और नोन नदी के बीहड़ इलाके बनने खनन के अड्डे, खनन में खादी-खाकी का गठजोड़, जमकर चल रहा खनन

Mon, 07 Dec 2020 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Mining bases becoming rugged areas of Ganges and Non River, Khadi-Khaki nexus in mining, fiercely mining
खनन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर और बिठूर में नोन नदी और गंगा नदी के बीहड़ इलाके खनन माफियाओं के निशाने पर हैं। खनन माफिया रात में लग्जरी गाड़ियों से बीहड़ पहुंचकर मिट्टी की खुदाई कराते हैं। इसके बाद डंपरों और ट्रैक्टर ट्रालियों से चौबेपुर बिठूर मार्ग, बंदीमाता मार्ग, मैनावती मार्ग से बिठूर, सिंहपुर, गंगपुर, रमेलनगर, कल्याणपुर में आपूर्ति करते हैं। पुलिस के आने की सूचना पर गांव की गलियों में ही मिट्टी पलटकर डंपर गुपचुप ढंग से गंगा नदी के पुलों से उन्नाव भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन


यहां भी हो रहा अवैध खनन
बिल्हौर क्षेत्र के उत्तरीपुरा, मकनपुर सिघौली, नानामऊ, रौगांव, पलिया, खौसापुरवा, विषधन, मैंदों, आईमा, बारंडा, बंभियापुर, गूजेपुर गांव में अवैध खनन जारी है। शिवराजपुर क्षेत्र के अल्लापुर, भसेनी, बेहटा और चौबेपुर विकास खंड क्षेत्र के रिक्खीपुरवा, चौधरीपुर व बूढ़नपुर आदि गांवों में भी अवैध खनन चल रहा है।
विज्ञापन


 

भाजपा नेता की जेसीबी, डंपर का अब तक सुराग नहीं 
सूत्रों के अनुसार चौबेपुर और बिठूर के एक दर्जन से अधिक गांवों में मिट्टी, रेत और बालू खनन में सपा और भाजपा के पदाधिकारियों के गुर्गों ने गठबंधन कर लिया है। भाजपाई जहां प्रशासनिक अफसरों और स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाते हैं, वहीं सपा से जुड़े लोग रातोंरात जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली, डंपर से ग्राहक तक मिट्टी खोदकर पहुंचाते हैं।

सिंहपुर, पनऊपूर्वा, कल्याणपुर, बोझा, बंदीमाता, गबड़हा, दुर्गापुर आदि गांवों में दोनों राजनीतिक दलों के लोग खनन में संलिप्त हैं। खनन में संलिप्त पाए जाने वाले भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी का बिठूर के एक जनप्रतिनिधि व उसके भाई से गठजोड़ है। यही कारण है कि श्रीकांत की जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्राली तक पुलिस अब तक नहीं बरामद कर सकी है।

खनन के पीछे टोपी लाल और बउवा की बड़ी भूमिका
क्षेत्र में खनन कराने में बउवा और टोपीलाल का नाम सामने आया है। बउवा एक सत्ताधारी विधायक से जुड़ा बताया गया है। वहीं, कन्नौज, उन्नाव और हरदोई जनपद की सीमाओं से लगने वाले नानामऊ क्षेत्र में सपाई गंगा नदी से बालू निकालकर गांव व कस्बों में ट्रैक्टर-ट्राली से होम डिलीवरी करा रहे हैं। वर्तमान में गंगा के एक लंबे भूभाग पर बालू की उठान कर उसे आसपास के गांवों में भेजा जा रहा है। इस काम में क्षेत्रीय दरोगा सहित कई सिपाही भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed