{"_id":"61e1d91982494d78dc5e2bdf","slug":"minimum-temperature-reached-4-4-degree-celsius-in-kanpur-dehat-on-friday-death-of-salesman-akbarpur-news-knp675361884","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.4 डिग्री सेल्सियस, सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.4 डिग्री सेल्सियस, सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
कोहरे के बीच कोचिंग के लिए जाती छात्राएं। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान लगातार लुढ़क रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बर्फीली हवाओं की वजह से लोग कांप उठे। सफर कर रहे लोगों को खासी परेशानी हुई।
तीन दिन में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। वहीं भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में स्थित बीयर की एक दुकान के सेल्समैन की ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
जिले में पांच दिन रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बुधवार से मौसम साफ हो गया। वहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। सुबह शाम शीतलहर से लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों हो रही है।
विज्ञापन
अमरौधा के टंडन बाजार में रहने वाले राकेश सविता उर्फ टुनटुन कस्बा स्थित एक बीयर की दुकान में सेल्समैन थे। शुक्रवार की सुबह वह दुकान तक गए और ठंड लगने पर कुछ देर बाद घर लौट गए। बेटे दीपक ने बताया कि घर आकर पिता ने ठंड लगने व सीने में दर्द होने की बात कही।
घरेलू उपचार करने के बाद भी दर्द से आराम नहीं मिला तो इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
उधर, शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे हाईवे व अन्य मार्गों पर दृश्यता कम हो गई। वाहनों की हेडलाइट जलाकर ही लोग निकल सके। दोपहर में धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकल आए। बुजुर्ग धूप का आनंद लेते दिखे।
शाम ढलते ही फिर से बर्फीली हवाओं की वजह से गलत बढ़ गई। लोग जल्द की काम निपटा कर घरों में चले गए। राहगीरों ने अलाव तापकर ठंड से बचाव किया। प्रशासन की ओर से जलाए जा रहे अलावों के साथ ही जरूरत पर लोगों ने घरों में भी अलाव जलाए।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह भी मौसम साफ रहेगा। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पारा और गिरने की संभावना है। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।