फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mini bus collides with a tree due to steering failure in Unnao, one dead and 18 seriously injured

Unnao: स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ में टकराई मिनी बस, एक की मौत और 18 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Thu, 21 Dec 2023 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

Unnao News: एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत ने बताया कि बस की फिटनेस, बीमा आदि है। हादसे में प्रेम प्रकाश (45) निनवासी तितली बाजार की मौत हुई है।

विज्ञापन
Mini bus collides with a tree due to steering failure in Unnao, one dead and 18 seriously injured
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को फतेहपुर चौरासी सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

वहीं, हालत गंभीर होने पर 14 यात्रियों को जिला अस्पताल और एक को बांगरमऊ सीएचसी भेज दिया गया है। डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। घायल चालक की हालत गंभीर होने से उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास के लोगों के अनुसार हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री बैठे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एआरटीओ प्रवर्तन ओपी राजपूत ने बताया कि बस की फिटनेस, बीमा आदि है। हादसे में प्रेम प्रकाश (45) निनवासी तितली बाजार की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mini bus collides with a tree due to steering failure in Unnao, one dead and 18 seriously injured
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

ये हुए हैं घायल
हादसे में बस चालक अहमद उल्ला(52) निवासी एबी नगर उन्नाव, यात्री रोशन लाल (45) कठीघरा , फतेहपुर चौरासी, अभय सिंह (35) परसारा  जिला झांसी, वीरेंद्र (45)  महमदपुर, भड़सर नौशहरा फतेहपुर चौरासी, अखिलेश (47) फतेहाबाद आगरा, जावेद(35) आमाना, बिहार, मो. रफ़ी(28) मुजफ्फरनगर, अखिलेश(30) सफीपुर, अखिलेश (40), अमर (27) सफीपुर, अंजली चौरसिया (30)  सफीपुर,  रहीश (25) तिरसा थाना भोपा मुजफ्फरनगर,  रफीक (28),  सैयाज (30)  बिलग्राम, हरदोई, मुन्नू (55)  सरांय अख्तियारपुर,  दिनेश लोधी (30)  सरायं मुतवल्ली सफीपुर, रमेश( 40) उन्नाव,  प्रियांशु (19) बेहटा मुजावर, संजीव गुप्ता बांगरमऊ, संजीव गुप्त (35) निवासी बांगरमऊ घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed