{"_id":"5d8a57208ebc3e015d44c74b","slug":"military-intelligence-arrested-fake-lieutenant-from-the-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिलिट्री इंटेलीजेंस ने छावनी से फर्जी लेफ्टिनेंट दबोचा, सेना में भर्ती का झांसा देकर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिट्री इंटेलीजेंस ने छावनी से फर्जी लेफ्टिनेंट दबोचा, सेना में भर्ती का झांसा देकर लाखों ठगे
Tue, 24 Sep 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
फर्जी आर्मी अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एमआई (मिलिट्री इंटेलीजेंस) की टीम ने मंगलवार को छावनी में आर्मी शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से एक फर्जी लेफ्टिनेंट को धर दबोचा। आरोपी सेना में भर्ती के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। एमआई ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आरोपी के पास कई अहम दस्तावेज मिले हैं। एमआई के मुताबिक कुछ दिन पहले सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिली थीं। मंगलवार दोपहर साइकिल सवार युवक सेना की वर्दी (आर्मी मेडिकल कोर) मेंलेफ्टिनेंट रैंक लगाए दिखा।

इस पर एमआई की टीम ने पूछताछ की। पता चला कि वह माल रोड (थाना हरबंशमोहाल) निवासी फर्जी लेफ्टिनेंट धीरज पांडेय है। उसने कानपुर (नगर व देहात), कन्नौज और फतेहगढ़ समेत आसपास के जिलों के लोगों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर रकम हड़पी।
चार लाख में सौदा, एक लाख एडवांस
धीरज ने बताया कि वह सेना में भर्ती करवाने के नाम पर एक से चार लाख रुपये में सौदा करता था। इसमें 50 हजार से एक लाख रुपये एडवांस लेता था। अभी तक एमआई के पास शहर में ठगी का शिकार हुए करीब 12 लोग व फतेहगढ़ के छह-सात लोग शिकायत कर चुके हैं।
10वीं पास है आरोपी
एमआई के मुताबिक धीरज दसवीं पास है। वह वर्ष 2017 से ठगी कर रहा है। उसके पास से कई लोगों के पहचान पत्र मिले हैं। एमआई उन लोगों से संपर्क कर पूछताछ करेगी। धीरज के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी।