फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Migrant unemployed man hanged himself

लॉकडाउन में गांव लौटे प्रवासी बेरोजगार ने फांसी लगा दी जान, बहनों की शादी को लेकर था परेशान

Thu, 04 Jun 2020 06:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jun 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Migrant unemployed man hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र के औरोंताहरपुर ग्राम पंचायत के चंपतपुर गांव में दो माह पहले लाॅकडाउन में दिल्ली की बड़ी कंपनी में काम करने वाला युवक बंदी के बाद आया था। तब से लेकर अभी तक दिल्ली स्थित कंपनी न खुलने और घर के खर्च से परेशान युवक ने बुधवार रात घर के बाहर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार औरोंताहरपुर ग्राम पंचायत के चंपतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) पुत्र मुन्नू प्रसाद दिल्ली की एक मल्टीनेशल कंपनी में कर्मी था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले कोरोना लाॅकडाउन में ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण मल्टी नेशनल कंपनी भी बंद हो गई जिसके बाद जितेंद्र भी अपने गांव बड़ी मुश्किल के बाद चंपतपुर पहुंच सका। घर की माली हालत ठीक न होने पर मां सरोजनी और दो बहनों की शादी के खर्च को लेकर जितेंद्र बीते कई दिनों परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककवन थाना के दारोगा राकेश गौतम ने बताया कि बुधवार देररात किसी समय जितेंद्र ने घर के समीप पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी, जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed