फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   middle-aged man sleeping on the terrace was shot in suspicious circumstances

कानपुर: छत पर सो रहे अधेड़ को संदिग्ध हालात में लगी गोली, इंस्पेक्टर बिल्हौर बोले नहीं मिली कोई सूचना

Mon, 31 May 2021 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
middle-aged man sleeping on the terrace was shot in suspicious circumstances
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल कस्बा क्षेत्र के सरैयादस्तम खान गांव स्थित नई बस्ती में रविवार रात छत पर सो रहा ग्रामीण संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल को परिजन कानपुर में एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


तिर्वा कन्नौज के मूल निवासी विजय पाल सरैयादस्तम खान गांव स्थित नई बस्ती में पत्नी ऊषा व तीन पुत्रियों शालू, ललिता, शालिनी और दामाद प्रदीप के साथ रहते हैं। दामाद प्रदीप ने बताया कि रविवार को पूरा परिवार रोज की तरह खाना खा पीकर सोया था, गर्मी अधिक होने के कारण बाबूजी (विजय पाल) छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन


तभी रात करीब तीन बजे एकाएक गोली चलने की आवाज सुनकर सब जाग गए और दौड़कर छत पर पहुंचे तो नकाबपोश बदमाश घर कूदकर खेतों की ओर भागते दिखे। तुरंत विजय पाल को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट फिर लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। उधर मामले में इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी तो है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अरौल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास जीटी रोड स्थित पुल पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि कन्नौज के शेखाना मोहल्ला निवासी बाइक सवार रेहान (28) पुत्र गुखरान किसी काम से बिल्हौर की ओर आ रहा था, जीटी रोड स्थित पुल के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेहान हेलमेट लगाए था, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण बाइक काफी दूर तक फिसलने से उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed