फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Middle-aged man misdeed fifth class student, was harassing the girl for six months, arrested

शर्मनाक: पांचवीं की छात्रा से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, छह माह से बच्ची को कर रहा था परेशान, गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Feb 2024 12:39 PM IST
सार

Kanpur News: ढकनापुरवा में एक अधेड़ ने मासूम छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई, तो मां ने आरोपी के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Middle-aged man misdeed fifth class student, was harassing the girl for six months, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ढकनापुरवा में पड़ोसी अधेड़ ने पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसे परेशान करता रहा। छह माह बाद छात्रा ने मां को आपबीती बताई। तब आरोपी के खिलाफ मां ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

इलाके की रहने वाली प्राइवेटकर्मी की 12 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार छात्रा के घर के पास रहने वाला 54 वर्षीय नासिर अली छह माह से बच्ची को परेशान कर रहा था। बीते साल अगस्त में नासिर बच्ची को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने श्याम पैलेस थियेटर में ले गया।
विज्ञापन

वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर बच्ची को साथ लेकर बाहर आया। घर में कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद से बच्ची को अक्सर परेशान करने लगा। बुधवार को बेटी ने मां को आपबीती बताई। गुरुवार को जब वह बेटी को लेकर स्कूल गई,  तो नासिर पहले से वहां मौजूद मिला। मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed