फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Microsoft won the title of Simran

सिमरन ने जीता माइक्रोसॉफ्ट का खिताब

Sat, 06 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Microsoft won the title of Simran
एप के बारे में सत्या नडेला को बताता सिमरन - फोटो : amarujala
जवाहर नगर के रहने वाले 12वीं के स्टूडेंट सिमरन सिंह मोबाइल एप बनाकर दुनिया भर में छा गए हैं। उन्हें माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने सम्मानित किया है। सिमरन को तीन हजार डॉलर (दो लाख दो सौ रुपये) बतौर इनाम के रूप में भी माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से मिले हैं।
विज्ञापन


कंपनी द्वारा साफ्टवेयर और एप डिजाइनिंग के लिए ग्लोबल लेवल पर कॉम्पटीशन आयोजित किए जाते हैं। इसे ‘इमेजिन कप अर्थ’ नाम दिया गया है। इस सत्र के कॉम्पटीशन के लिए सिमरन ने जनवरी में ऑनलाइन आवेदन किया था। वेब एप्लीकेशन डिजाइनिंग की कैटेगरी में उन्हें पहला पुरस्कार मिला है। सिमरन का टॉपिक एलगी (काई) था। 
विज्ञापन


काई के बारे में बताता है एप
सिमरन ने जो एप तैयार किया है वह समुद्र के आस-पास होने वाली ग्रीन एलगी (काई) की स्थिति फोटो के साथ बता सकता है। इस प्रोजेक्ट को विजन का नाम दिया है। काई की स्थिति जानने के लिए एप में केवल तापमान, पानी में नमक की स्थिति या फिर लाइट की स्थिति बतानी होगी। इसके बाद एप काई की फोटो तैयार कर उसकी पूरी स्थिति बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में हुई थी नडेला से मुलाकात 
 माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने 31 मई को दिल्ली में सिमरन से उनके एप्लीकेशन के बारे में जानकारी हासिल की थी। सत्या के हर एक सवाल का सिमरन ने बेबाकी से जवाब दिया था। इसपर नडेला बेहद खुश हुए थे। उन्होंने सिमरन को आगे भी इसी तरह से काम करने की सलाह दी।  सिमरन शीलिंग हाउस स्कूल के 12वीं का स्टूडेंट हैं। पिता जसपाल सिंह और मां हरविंदर कौर ग्लास का बिजनेस करते हैं। वे सातवीं में पढ़ाई के दौरान ही साफ्टवेयर डिजाइन करने लगे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed