फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro will be in Kanpur

कानपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

Sat, 13 Dec 2014 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
Metro will be in Kanpur
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कानपुर नगर में भी मेट्रो चलाने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एक साल के अंदर तैयार करा ली जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) इस पर जल्द ही काम शुरू कर देगा। वर्ष 2016 से कानपुर में मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। लखनऊ के बाद कानपुर को मेट्रो की सौगात दी जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ यूपीएसआईडीसी के हाईटेक ट्रांस गंगा सिटी के पास ही जिला प्रशासन की ओर से लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर हाउसिंग सिटी डेवलप करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे कि मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहरवासियों को मेट्रो का बड़ा तोहफा दिया बौर कहा कि मेट्रो के आने के बाद यातायात की समस्या खत्म हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में मेट्रो का काम शुरू हो गया है। पिलर खड़े किए जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में मेट्रो का संचालन जरूर शुरू हो जाएगा।
चुनाव से पहले ही कानपुर नगर में भी मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा।  उन्होंने माना कि कानपुर प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर है। यहां से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। आबादी काफी ज्यादा है।
इसलिए यहां पर भी मेट्रो की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे पहले मंच पर आए कल्याणपुर विधायक सतीश निगम ने कानपुर में मेट्रो की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने मान लिया है।
वहीं, कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने कहा कि गंगा बैराज के पास बनने वाले यूपीएसआईडीसी के हाईटेक ट्रांस गंगा सिटी के पास ही 2000 एकड़ में एक और हाउसिंग सिटी डेवलप करने की योजना बनाई गई है।
यह सिटी लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित होगी। इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। हाउसिंग सिटी का विकास केडीए कराएगा। कमिश्नर के इस प्रोजेक्ट की मुख्यमंत्री ने तारीफ की और कहा कि बेकार पड़ी जमीन का इस्तेमाल हाउसिंग सिटी के लिए किया जा सकता है।

किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखकर योजना का अमल में लाया जाए। कानपुर और लखनऊ के बाद उन्नाव को भी हाउसिंग, इंडस्ट्रीयल हब बनाया जा सकता है।
कानपुर से सटे उन्नाव में विकास और निवेश की बड़ी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed