फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercury 1.8 degrees Celsius, and will grow cold

पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस, और बढ़ेगी सर्दी

Fri, 18 Dec 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mercury 1.8 degrees Celsius, and will grow cold

शहर में गुरुवार तड़के (17 दिसंबर) तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। 17 दिसंबर को शहर में इतना कम तापमान पिछले 44 साल में कभी नहीं रहा।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 1971 से उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक 17 दिसंबर को पारा इतना नीचे नहीं लुढ़का। इससे पहले 14 दिसंबर की रात भी ठंड ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पिछले 44 सालों में 14 दिसंबर की रात इतना कम तापमान (3 डिग्री सेल्सियस) कभी नहीं रहा था।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रो. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि आसमान साफ होने और धुंध छाने की वजह से रात की सर्दी बढ़ गई है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इससे न्यूनतम पारा और गिरेगा। रात की गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम है। यह पारा शुक्रवार को और नीचे जा सकता है। बर्फीली क्षेत्रों (जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड) से आने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ा रही हैं।


पिछले दिनों में ऐसा रहा पारा 
तिथि    अधिकतम   न्यूनतम
10 दिसंबर     29.4    10.6
11 दिसंबर    23.4    11.8
12 दिसंबर    23.0    8.8
13 दिसंबर    19.0    4.7
15 दिसंबर    21.2    4.5
16 दिसंबर    22.2    3.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

आउटर पर खड़ी रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सभी प्लेटफार्म फुल होने पर कई ट्रेनों को तो काफी देर तक सिग्नल नहीं मिला। इससे कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहीं तो कुछ ट्रेनों की वजह से सीओडी क्रॉसिंग 45 मिनट तक बंद रही। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली की ओर से आने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल, नीलांचल जैसी ट्रेनें दस घंटे से ज्यादा लेट चल रही हैं। वहीं सिगनल न मिलने से हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सीओडी क्रॉसिंग के पास 25 मिनट तक खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed