{"_id":"5a3fc0954f1c1bcf6d8b5e8e","slug":"merchant-s-son-found-in-former-minister-s-farm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के फार्म हाउस से मिला व्यापारी का बेटा, मंत्री जी ने कुछ इस अंदाज में दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के फार्म हाउस से मिला व्यापारी का बेटा, मंत्री जी ने कुछ इस अंदाज में दी सफाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का कृषि फार्म, यहीं से बरामद हुआ अपहृत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबाः लखनऊ के चिनहट से अपहृत व्यापारी का पुत्र पूर्व श्रम मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के खरेला स्थित कृषि फार्म हाउस में मिला। लखनऊ एसओजी ने महोबा पुलिस की मदद से पूर्व श्रम मंत्री के खरेला स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। पूर्व मंत्री के पुत्र समेत तीनों लोगों को एसओजी टीम गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है।
जिले के कस्बा खरेला निवासी कुंवर बादशाह सिंह बसपा सरकार में श्रम मंत्री रहे। पूर्व मंत्री का लखनऊ में भी आवास है। यहां उनका बेटा शिवा सिंह रहता है। शनिवार दोपहर लखनऊ के व्यापारी अमित जायसवाल का पुत्र शिवम (17) कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में पूर्व श्रम मंत्री के बेटे शिवा सिंह ने साथी प्रबल और राजेश के साथ मिलकर शिवम को अपनी कार से अगवा कर लिया। यहां से शिवम को महोबा के गृह नगर खरेला स्थित कृषि फार्म हाउस में लाया गया। अपहृत किशोर के शाम तक घर न पहुंचने पर पिता ने थाना चिनहट में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुुकदमा दर्ज करा दिया। दिनदहाड़े लखनऊ में अपहरण होने की सूचना से खलबली मच गई।
हरकत में आई लखनऊ पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस ने अपहृत शिवम जायसवाल के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर लोकेशन ली। शनिवार रात 11 बजे जिले की पुलिस और सीओ चरखारी वीपी सोलंकी की मदद से पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के कृषि फार्म हाउस से अपहृत किशोर को बरामद किया। उसके साथ लेते पूर्व मंत्री के बेटे शिवा सिंह, राजेश नाई और प्रबल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ चरखारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने लखनऊ टीम के साथ पहले बादशाह सिंह के आवास में तलाशी ली इसके बाद दूसरे मकान की तलाशी ली। खेत में बने कृषि फार्म हाउस की भी तलाशी ली अंत में बादशाह सिंह के आवास के पास थोड़े दूर बने अन्य फार्म हाउस में पुलिस ने अपहृत किशोर के साथ अन्य तीन लोगों को दबोच लिया। जिन्हें लखनऊ पुलिस अपने साथ ले गई है।
इनसेट
अपहरण नहीं किया बेटे का मित्र है शिवम- पूर्व मंत्री
पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह का कहना है कि शिवम जायसवाल उनके पुत्र का साथी है। शिवम जायसवाल मित्रता के कारण मेरे बेटे के साथ उसके घर आया था। बेटे ने खाना भी खिलाया और दोनाें साथ में लेटे थे। यदि अपहरण करने की नीयत होती तो मारते पीटते, मोबाइल छीनकर अलग कमरे में बांध कर डाल देते। पूर्व मंत्री ने किसी साजिश के तहत यह मुुकदमा लिखाया गया है। प्रबल प्रताप सिंह और राजेश नाई खरेला के ही उसके मित्र है जो शिवम के साथ हमेशा रहते हैं।