फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercedes burnt into ashes on expressway

एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी मर्सिडीज, आधे घंटे में जलकर हुई राख

Sat, 05 Jan 2019 09:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jan 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Mercedes burnt into ashes on expressway
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर जलती कार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर यूपी के उन्नाव जिले में बाबूखेड़ा गांव के निकट शुक्रवार रात एक मर्सिडीज कार में आग लग गई। कार सवारों ने भागकर जान बचाई। इससे पहले आग बुझाने का प्रयास किया जाता कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से एक्सप्रेस-वे पर करीब 30 मिनट यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ के चित्ताखेड़ा ऐशबाग निवासी बिंदेश्वर तिवारी, रेलवे कालोनी निवासी मोहित पालीवाल के साथ मर्सिडीज कार से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार रात 11 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव के निकट उनकी कार अचानक बंद हो गई। बिंदेश्वर के अनुसार उन्होंने जैसे की कार का बोनट खोला तभी उसमें आग भड़क उठी।
विज्ञापन


उन्होंने कार से दूर हटकर अपनी जान बचाई। जब तक वह आग बुझाने का इंतजाम करते तब तक आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। लगभग तीस मिनट तक कार से आग की लपटें उठती रही। कार से आग की लपटें उठने से एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। आग बुझने के बाद पहुंची पुलिस ने कार को टोचन करा टोल बैरियर के निकट खड़ी करवा दिया। घटना के बाद बिंदेश्वर तिवारी अपने मित्र के साथ दूसरे वाहन से दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed