{"_id":"5e3bb7cf8ebc3ee5991be022","slug":"member-of-bawaria-gang-ran-from-bithoor-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर थाने से भागा बावरिया गिरोह का बदमाश, चार दिन पहले ही मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर थाने से भागा बावरिया गिरोह का बदमाश, चार दिन पहले ही मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था
Thu, 06 Feb 2020 12:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
बिठूर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बावरिया गिरोह का बदमाश बुधवार तड़के बिठूर थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। बदमाश को चार दिन पहले ही पुलिस ने लूट के प्रयास के वक्त मुठभेड़ में दबोचा था। पूछताछ कर गिरोह का पर्दाफाश करने के फेर में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई। यही वजह है कि अधिकारी अब मामले को दबाने में जुट गए हैं।
बिठूर कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग के पास चार दिन पहले चार-पांच बदमाश एक ज्वैलरी शॉप को लूटने की फिराक में थे। तभी वहां पहुंची बिठूर पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी।

Trending Videos
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ओमपाल नाम के बदमाश को पकड़ लिया लेकिन उसके साथी भाग निकले। तब से पुलिस ओमपाल से पूछताछ कर रही थी। बुधवार तड़के करीब चार बजे ओमपाल पेशाब करने के लिए थाने के बाहर निकल गया।
उसके साथ पुलिसकर्मी भी गए लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। चर्चा तो यह भी है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बदमाश भागा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उसके साथ पुलिसकर्मी भी गए लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। चर्चा तो यह भी है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से बदमाश भागा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर बदमाश थाने से भागा होगा तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। - अनंत देव, एसएसपी