{"_id":"606e08a08ebc3ed3075e80ca","slug":"meeting-akbarpur-news-knp6221661175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट करने वाले होमगार्ड को तत्काल बर्खास्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से मारपीट करने वाले होमगार्ड को तत्काल बर्खास्त करें
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी भानु भास्कर मौजूद आईजी, डीएम, एसपी, एडीएम ?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। माती स्थित पुलिस लाइन में बैठक करने आए एडीजी भानु भास्कर ने सिकंदरा में महिला सब्जी विक्रेता से मारपीट वाले होमगार्ड को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कमांडेंट से कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सभी होमगार्ड को अनुशासन का पाठ अच्छे से पढ़ा दें। जिला कमांडेंट ने होमगार्ड के निलंबित किए जाने की जानकारी उन्हें दी।
सिकंदरा महटौली चौराहे पर सब्जी बेचने वाली विधवा महिला क्योंटरा औरैया निवासी अंजू देवी से नशे धुत में होमगार्ड देवेंद्र कुमार शुक्ला ने पांच अप्रैल को मारपीट की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। होमगार्ड यूपी 112 पुलिस वैन में तैनात था। बुधवार को पुलिस लाइन पहुंचे एडीजी भानु भास्कर ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस कर्मी व होमगार्ड अनुशासन में रहें।
जिला कमांडेंट होमगार्ड रंजीत सिंह से घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने एडीजी को बताया कि होमगार्ड पर मारपीट, छेड़छाड़, अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अब जेल में है। उसे निलंबित किया जा चुका है। एडीजी ने जिला कमांडेंट से उसे बर्खास्त करने के लिए कहा। जिला कमांडेंट ने बताया कि होमगार्ड के बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
परचून की दुकान पर न बिके शराब- एडीजी
कानपुर देहात। पुलिस लाइन में बुधवार को एडीजी भानु भास्कर ने आईजी, डीएम, एसपी व सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि गांवों में परचून की दुकानों में शराब की बिक्री न हो इसके लिए थाना प्रभारी छानबीन करते रहें। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। हर हाल में शस्त्र जमा कराए जाएं। बिना अनुमति के शस्त्र रखने वालों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजें।
पंचायत चुनाव में कोई बवाल न हो इसके लिए एडीजी ने पुलिस लाइन में बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में अवैध शराब की बिक्री बढ़ जाती है। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र मजबूर कर ऐसी सूचनाएं जुटाकर कड़ी कार्रवाई करें। बीट के सिपाही अवैध शराब बिक्री करने वालों को चिह्नित करें। कहा कि शत प्रतिशत शस्त्र जमा कराएं। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भी शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिला स्तर पर बनी स्क्रीनिंग कमेटी की स्वीकृति के बाद ही शस्त्र रखने की अनुमति मिलेगी। बिना अनुमति के शस्त्र रखने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। शराब माफिया, टॉपटेन सूची में दर्ज अपराधी, गुंडों पर निरोधात्मक कार्रवाई करें। मतदान में किसी भी जाति वर्ग के लोग खुद को कमजोर न समझें और डरें नहीं इसके लिए पुलिस ऐसे संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर वहां के लोगों से संपर्क करें। बैठक में आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी, एडीएम प्रशासन, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
मास्क लगाकर ही ड्यूटी पर निकलें
कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए एडीजी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक रहना पड़ेगा। बिना मास्क के कोई भी पुलिस कर्मी फील्ड पर न निकले। सामाजिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन करें। कहा कि जनता के बीच जाकर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करें। कोराना के साथ पंचायत चुनाव कराना बड़ी चुनौती है। इसमें बेहद समझदारी से काम करने की जरूरत है।
-
महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया
पुलिस लाइन में महिला थाना में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का एडीजी ने शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता सुनकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित चुनाव कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।