{"_id":"6032be558ebc3ee968393c39","slug":"meeting-akbarpur-news-knp613326676","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त होंगी 508 नहर पुल-पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त होंगी 508 नहर पुल-पुलिया
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीसी में मौजूद राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम डॉ.दिनेश चं?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले की 508 नहर पुल-पुलियों की मरम्मत और 22 नई पुल-पुलियों के निर्माण का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। यह काम 434.22 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
माती कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, अकबरपुर-रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी मौर्या शामिल हुए। बाद में डीएम ने कहा कि नहर पुल-पुलियों की मरम्मत और नए निर्माण सौ दिन में पूरे कराना प्राथमिकता है। कार्य गुणवत्ता युक्त व समयबद्ध हो इसके लिए समीक्षा होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार से आवागमन में सहूलियत होगी। सदर विधायक ने कहा कि नहरों पर पुल-पुलियों की मरम्मत से आवागमन सुरक्षित होगा। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि 22 नए पुल-पुलिया का निर्माण 129.12 लाख की लागत से और 508 पुल-पुलियों की मरम्मत 305.10 लाख की लागत से होगी।
रसूलाबाद क्षेत्र में 182 पुल-पुलिया दुरुस्त होंगी
जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 182 पुल-पुलियों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही 15 नए पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 139 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 109 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार कराने के साथ सात पुल-पुलिया नई बनेंगी। वहीं, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 78 पुल-पुलियों की मरम्मत कराई जाएगी। (संवाद)