फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

मंदिर में नमाज पढ़ना गहरी साजिश : सुब्रत पाठक

Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
meeting
ठेनामऊ गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : AKBARPUR
झींझक। मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ना गहरी साजिश है। कुछ लोग देश की शांति से खिलवाड़ करने की फिराक में है। ऐसे लोगों की पहचान कर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री व कन्नौज लोकसभा से सांसद सुब्रत पाठक ने ठेनामऊ गांव में कही।
विज्ञापन

मंगलवार की देरशाम कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के ठेनामऊ गांव में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह साबित हो रहा है कि कुछ लोग देश में एक ही धर्म खड़ा करना चाह रहे हैं। मथुरा की घटना सोची समझी साजिश है। यह देश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। कभी लव जेहाद में असफल लोग हमारी बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं। देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ऐसे लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। यहां समाजसेवी लता तिवारी, अनुरोध दुबे, वरूण चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, रीता कठेरिया, रंजन शुक्ला, राघव अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed