फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

तहसीलों में कम पहुंचे फरियादी, लाइन में लगकर की शिकायत

Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
meeting
अकबरपुर तहसील में फरियादियों की लगी लाइन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के चलते छह माह बाद मंगलवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। फरियादी पहुंचे, लेकिन पहले के दिवसों की तरह भीड़भाड़ नहीं रही। हेल्प डेस्क में अनिवार्य जांच के बाद लाइन में लगे पांच-पांच फरियादियों को अफसरों के पास भेजा गया। इस दौरान छह तहसीलों में कुल 441 शिकायतें दर्ज की गई। लेकिन सिर्फ 17 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य फरियादियों को समय के अंदर ही समाधान का भरोसा अफसरों ने दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी की अगुवाई में सोशल डिस्टेंसिंग पालन कर फरियादें सुनी गईं। अकबरपुर के अयोध्यानगर निवासी मयंक शुक्ला ने डीएम को बताया कि गाटा संख्या 692 क में उसका प्लाट है। इसके बगल में बंजर व सड़क की भूमि है। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने एक महिला से साठगांठ कर बंजर व सड़क की भूमि का बैनामा किसी और को कर दिया। वह इस पर कब्जा कर रहा है। विरोध पर झगड़े पर आमादा है। डीएम ने एसडीएम से कार्रवाई के निर्देश दिए। संग्रह अमीन श्याम बाबू मिश्र ने बताया कि मीटर रीडिंग जंप करता है। एसडीओ से शिकायत की, लेकिन चेक मीटर नहीं लगाया गया। डीएम ने एक्सईएन पुखरायां को समस्या समाधान का निर्देश दिया। अहिरन गढेवा के बलवीर व कालिनपुरवा तिगाई के राघवेंद्र ने बताया कि जनवरी में रूरा मंडी क्रय केंद्र पर धान बेची थी। लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को जल्द भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन

चिलौली गांव की प्रतिमा ने गांव के एक व्यक्ति पर पति को गायब करने का आरोप लगाया। एसपी ने रूरा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। किसान ने सम्मान निधि पंजीयन में खामी की शिकायत की। कृषि विभाग के सहायक लिपिक आदित्य मिश्रा ने तत्काल लैपटॉप पर समस्या समाधान किया तो डीएम ने उन्हें पुरस्कृत किया। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, डीडीओ डॉ. प्रद्युम्र कुमार यादव रहे। डेरापुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व साहबलाल की मौजूदगी में कुल 67 फरियादियों ने शिकायते दर्ज कराई। यहां राजस्व की 25, विकास की 15, पुलिस की 10 शिकायतें रहीं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने छुट्टा मवेशियों की समस्या बताई। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ उमाशंकर सिंह, तहसीलदार लाल सिंह रहे। सिकंदरा में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा की मौजूदगी में 52 शिकायतें दर्ज हुई। रसूलाबाद में 60 शिकायतें दर्ज हुई। एसडीएम अंजू वर्मा व सीओ रामशरण सिंह ने तय समय में समस्या समाधान का भरोसा दिया। राजस्व की 35, विकास की 8 व पुलिस की 9 शिकायतें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed