मीना हत्याकांडः महिला किसी से फोन पर करती थी बात, अबतक सामने आईं कुछ चौकाने वाली बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मीना हत्याकांड में महिला के मोबाइल की जांच होने पर राज सामने आ सकता है। महिला मोबाइल से छिपकर किसी से बातचीत करती थी। पुलिस महिला से हर मिलने जुलने वाले की छानबीन में जुटी है।
एक गांव की महिला का पति बुधवार को खागा ससुराल में शादी समारोह में गया था। इधर, उसकी पत्नी शाम को खेत जाने को निकली थी। महिला की गुरुवार को खेत से शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस तेजी से मामले की छानबीन में जुटी है। दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच में महिला के पास एक मोबाइल होने का पता लगा है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुटी है।
परिजनों से पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उस मोबाइल से महिला किसी से बातचीत करती थी। किसी के आने पर मोबाइल छिपाकर लेती थी। महिला का पति सुबह मजदूरी को चला जाता था। पति और बच्चों के साथ अलग रहती थी। उसके सास ससुर दूसरे बेटे के परिवार के साथ रहते हैं। इसी वजह से महिला से अधिक वास्ता भी परिवार का नहीं रहता था। महिला को एक मजदूर के साथ एक साल पहले देखा जाता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कार्यवाहक कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।