फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   medical student suicide in college hostel at unnao

फांसी के फंदे से झूलता मिला हास्टल में एमबीबीएस छात्र का शव, छानबीन के बाद पुलिस के सामने आया ये सच

Sun, 05 May 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
medical student suicide in college hostel at unnao
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र का शव संदिग्ध हालात में हास्टल के अंदर फंदे से लटका मिला। वार्डेन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


छात्र ने बेड की चादर से पंखे के जरिए फांसी लगाई थी। फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड ने छात्र के कमरे से साक्ष्य जुटाए। बिजनौर जिले के कसबा नगीना निवासी अभिषेक विलियम्स (21) पुत्र सुशील विलियम्स सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


कॉलेज के ही हास्टल की पांचवीं मजिल पर कमरा एफ एफ 47 में वह रहता था। रविवार को मां नीता ने अभिषेक को 18 बार फोन मिलाया लेकिन अभिषेक ने फोन नहीं उठाया। इस पर नीता ने वार्डेन अरुण बिष्ट से संपर्क किया। वार्डेन अरुण बिस्ट जब छात्र अभिषेक के कमरे में पहुंचे तो वह अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

medical student suicide in college hostel at unnao
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला मेडिकल छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने कई बार उसके मोबाइल पर फोन मिलाया। कमरे के अंदर मोबाइल की घंटी बजने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने सोहरामऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष डीके शाही हास्टल पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में अभिषेक का शव फंदे से लटकता मिला।

इसकी सूचना उन्होंने छात्र के परिजनों को दी। फील्ड यूनिट ने छात्र के कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए। जबकि डाग स्क्वाड छात्र के कमरे के आसपास घूम कर लौट आया। अभिषेक दो भाइयो में सबसे बड़ा था। उसका एक भाई नीशू है। पिता बिजनौर में 108 एंबुलेंस के चालक हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष डीके शाही ने बताया कि अन्य छात्रों से पूछताछ की गई है।

छात्रों ने अभिषेक के कई दिनों से डिप्रेशन में रहने की बात बताई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हास्टल की पांचवीं मंजिल पर अभिषेक का कमरा था। प्रत्येक मंजिल पर लिफ्ट व जीने के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पांचवीं मंजिल पर लगा कैमरा पुलिस को खराब मिला। हालांकि पुलिस ने अन्य मंजिल पर लगे कैमरों की भी जांच की।

वार्डेन ने बताया कि पांचवीं मंजिल की लिफ्ट खराब थी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आएगा तो वह जीने के रास्ते ही आएगा। पुलिस को सीसीटीवी की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। लगभग दो माह पूर्व अभिषेक पर हास्टल के ही एक छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया था। मारपीट की घटना के दिन कालेज में जमकर बवाल भी हुआ था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed