फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical entrance exams two chances

मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में दो मौके

Mon, 15 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medical entrance exams two chances

एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस को आज से आवेदन

विज्ञापन

एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च 2016 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स अपनी वेबसाइट पर 30 मार्च को सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा।

इसके बाद आठ अप्रैल तक उसमें सुधार किया जा सकेगा। एम्स की वेबसाइट पर दो मई से एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। परीक्षा का परिणाम 14 जून को संभावित है। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org
विज्ञापन


एआईपीएमटी में आज से करें करेक्शन
एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले को होने वाले ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के आवेदन में बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सोमवार से करेक्शन का मौका दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी अब 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर 20 फरवरी 2016 की रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी को पांच विकल्पों के अलावा कोई भी करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा।

यह त्रुटि सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी डेट ऑफ बर्थ, स्टेट कोर्ड ऑफ एलिजिबिलिटी, जेंडर, कैटेगरी और डिसएबिलिटी स्टेटस में बदलाव कर सकते हैं। यहां करें त्रुटि सुधार : www.aipmt.nic.in

क्रेट में देनी होगी सिर्फ एक पेपर की परीक्षा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2016) में अभ्यर्थियाें को अब सिर्फ एक पेपर में शामिल होना होगा। वह भी संबंधित विषय की परीक्षा में। इस बार से वस्तुनिष्ट आधारित प्रश्नपत्र तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

इसमें सामान्य अध्ययन की परीक्षा नहीं होगी। जेआरएफ क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से छूट मिलेगी। अभी तक क्रेट के अभ्यर्थियाें को लिखित परीक्षा में दो पेपर में शामिल होना होता था। पहला प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन तथा दूसरा संबंधित सब्जेक्ट का होता था। दूसरा पेपर विस्तृत उत्तरीय होता था।

नेट क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को पहले तथा जेआरएफ वालों को दोनों पेपर से छूट मिलती थी, लेकिन अब परीक्षा के प्रारूप में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रारूप के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ आधारित एक ही पेपर की परीक्षा होगी। 90 मिनट के पेपर में संबंधित विषय के 125 प्रश्न होंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी। सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे।

गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि स्नातक के अलावा अन्य सभी प्रवेश परीक्षाएं सिर्फ ऑनलाइन होंगी। परास्नातक प्रवेश परीक्षा में भी 90 मिनट में 125 प्रश्न हल करने होंगे। परास्नातक के अभ्यर्थियों को दो पेपर की परीक्षा देनी होगी।


उन्हाेंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी पाठ्यक्रमों में अब एक प्रश्न के सही जवाब पर चार अंक दिए जाएंगे। गलत पर एक अंक काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार नया सत्र शुरू होने से पहले स्नातक, परास्नातक, विधि के अलावा क्रेट का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed