नीट के जरिये होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में हुआ ये बड़ा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट के माध्यम से ही च्वाइस फिलिंग
देश के सभी डीम्ड यूनिवर्सिटी और एएफएमसी पुणे जैसी मेडिकल कॉलेजों में इस बार नीट के जरिये ही च्वाइस फिलिंग व रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले डीम्ड यूनिवर्सिटी व एएफएमसी अपना खुद का रजिस्ट्रेशन कराते थे।
90,900 सीटों पर होगा दाखिला
इस बार एमबीबीएस व बीडीएस के लिए ज्यादा छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस व बीडीएस की कुल 90,900 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इसमें 65,170 एमबीबीएस व 25,730 बीडीएस की सीटें शामिल हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब दस हजार से ज्यादा सीटों में बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार कुल 412 कॉलेजों की 52715 एमबीबीएस की सीटों में प्रवेश दिया गया था। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया रैंकिंग से भरी जाएंगी जबकि शेष 85 प्रतिशत सीटें स्टेट लेवल रैंकिंग से भरी जाएंगी।
तीन से काउंसलिंग
15 प्रतिशत सीटों के लिए तीन जुलाई से रजिस्ट्रेशन व संभावित सीटों के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। च्वाइस फिलिंग के लिए 12 जुलाई को मौका दिया जाएगा। इसके बाद 13 व 14 जुलाई को पहले चरण के लिए सीट आवंटित की जाएगी।
ये है शेड्यूल
प्रक्रिया दिनांक
रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग फॉर टेनटेटिव सीट तीन जुलाई से 11 जुलाई तक
च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग 12 जुलाई
सीट अलॉटमेंट फर्स्ट राउंड 13-14 जुलाई
राउंड-1 रिजल्ट जारी 15 जुलाई
मेडिकल, डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग 16 जुलाई से 22 जुलाई
च्वाइस फिलिंग एंड लॉकिंग फॉर सेकेंड राउंड एक अगस्त से चार अगस्त
सीट अलॉटमेंट राउंड-2 5-7 अगस्त
राउंड-2 रिजल्ट जारी 8 अगस्त 2017
राउंड-2 के लिए मेडिकल, डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग 9 अगस्त से 16 अगस्त
शेष बचीं सीटें राज्यों को ट्रांसफर कर दी जाएंगी 16 अगस्त 2017