{"_id":"aade208abcce36fa9261a1fe09a2c4af","slug":"may-4-2016-looking-patient-doctor-s-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 मई 2016 के पर्चे पर मरीज देख रहे डाक्टर साहब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 मई 2016 के पर्चे पर मरीज देख रहे डाक्टर साहब!
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 19 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आलम इस कदर हावी है कि जिला अस्पताल में बिना तारीख, दिन आदि देखे डाक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं।
सोमवार को ऐसी ही अकबरपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय की खामी उजागर हुई है। जिला अस्पताल में चार मई को मरीज राजकिशोर (52) डाक्टर से इलाज कराने पहुंचे।
जिसपर काउंटरों पर बैठे कर्मचारियों ने लापरवाही की हद पार करते हुए 18 मई 2015 की तारीख का पर्चा बनाने की बजाय 4 मई 2016 का पर्चा बना दिया।
खास बात यह रही कि राजकिशोर जिस डाक्टर साहब को पर्चा लेकर दिखाने पहुंचे। उन्होंने भी पर्चे पर बिना नजर डाले मरीज को देखकर दवाएं व जांचे लिख दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामआसरे सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जानकारी करेंगे।