{"_id":"61dc8ec80ad8b1590842b49e","slug":"maulana-yasoob-abbas-said-the-politics-of-sharing-does-not-last-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मौलाना यासूब अब्बास बोले- ज्यादा दिन नहीं चलती बांटने की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मौलाना यासूब अब्बास बोले- ज्यादा दिन नहीं चलती बांटने की सियासत
Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
सार
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिंदुस्तान एक आजाद मुल्क है और यहां आपसी मेल मिलाप के बगैर किसी भी मकसद में कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
मौलाना यासूब अब्बास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव व शिया नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को बांटकर की जाने वाली सियासत ज्यादा दिन तक कामयाब नहीं हो सकती। यह बात उन्होंने नगर में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. अली वहाब जैदी बब्बे के आवास पर कही।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हिंदुस्तान एक आजाद मुल्क है और यहां आपसी मेल मिलाप के बगैर किसी भी मकसद में कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने यूपी के चुनावी माहौल में एक गैर सूबे के मुस्लिम लीडर के दौरों की तरफ इशारा कर कहा कि उनका यह कदम कौम की रुसवाई का सबब बन सकता है।
ऐसे नेता को चाहिए कि वह इस बात की चिंता करें कि कौम में वोट का बिखराव न होने पाए। मौलाना अब्बास ने गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा को अवाम, विशेषकर मुस्लिम कौम की बड़ी समस्याएं बताया। कहा कि मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं, जिससे उनका भविष्य संवर सके।
विज्ञापन
मुस्लिम संगठनों की भूमिका के बारे में कहा कि ऐसे संगठनों ने कौम के लिए क्या प्रयास किए, यह किसी से छिपे नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कहा कि धर्म संसद में जहरीले बोल बोलने वाले पुलिस से भागते नजर रहे हैं। इस दौरान मौलाना नासिर मेहंदी, फिजा कौसर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अली कौसर जैदी, शोजब जैदी व जीशान हैदर आदि मौजूद रहे।