{"_id":"620215e3d58d2d7aa51d9563","slug":"married-woman-s-suicide-case-police-arrests-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की खुदकुशी का मामला: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में हुई ये पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की खुदकुशी का मामला: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में हुई ये पुष्टि
Tue, 08 Feb 2022 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:34 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की खुदकुशी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नवाबगंज में व्हाट्सएप स्टेटस पर दर्द लिख फांसी लगाने वाली विवाहिता नीति दुबे (32) की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति अक्षत दुबे को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। पनकी रतनपुर निवासी नीति दुबे की शादी 22 अप्रैल 2021 को नवाबगंज उजियारीदेवी मंदिर के पास रहने वाले कोचिंग संचालक अक्षत दुबे से हुई थी।
रविवार रात नीति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने अक्षत दुबे, पिता रवींद्र नाथ, मां पुष्पलता, ताऊ, ताई व बुआ सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नीति के भाई संदीप शुक्ला ने बताया कि दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ाते थे, जहां उनका परिचय हुआ था।
विज्ञापन
अक्षत की बुआ ने ही दोनों की शादी की पैरवी की थी। संदीप के अनुसार शादी के वक्त दहेज की कोई मांग नहीं की गई थी, लेकिन शादी होने के बाद ससुराल वालों ने ताने मारने शुरू कर दिए। दो लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी।
पोस्टमार्टम में लेटलतीफी पर रोड पर बैठे
परिजन सुबह 11.30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। कई घंटों बाद भी पोस्टमार्टम न होने पर वह सड़क जाम कर बैठ गए। मौके पर पहुंचे स्वरूप नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। शाम चार बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया।