फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman hangs herself

Kanpur News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 09 Mar 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बिरिया गढ़ेवा में शनिवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह जानकारी होने पर पति ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिरिया गढ़ेवा निवासी शैलेंद्र संखवार की शादी डेढ़ साल पहले घाटमपुर के तरगांव निवासी हुब्बलाल की बेटी प्रीति (25) से हुई थी। दोनों को एक छह माह का बेटा कीर्ति भी है। शनिवार सुबह कमरे के अंदर धन्नी के सहारे प्रीती का शव स्टॉल के फंदे से लटका मिला। सुबह पति ने पत्नी का शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस व मायके जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई कामता प्रसाद भी पहुंचा। थाना रसूलाबाद से पहुंचे उप निरीक्षक विमल कुमार ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को पति ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब वह उठा तो पत्नी का शव फंदा पर लटका था। उसने ऐसा कदम किस बात पर उठाया यह जानकारी पति पुलिस को नहीं दे सका। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed