{"_id":"5cc4a3fdbdec22072c330156","slug":"married-lady-committed-suicide-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाई, मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फांसी लगाई, मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालियों को पीटा
Sun, 28 Apr 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम हाउस में मायके वालों ने प्रिया की हत्या का आरोप लगाकर ससुराल वालों को पीट दिया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत कराया।
बर्रा-आठ निवासी अमित की शादी तीन साल पहले रनिया अकबरपुर (कानपुर देहात) की प्रिया से हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा है। अमित ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर निकला था। तभी प्रिया ने फांसी लगा ली। प्रिया के पिता संजय तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह देर रात परिवार के साथ अमित के घर पहुंचे। तख्त (लकड़ी का पलंग) पर प्रिया का शव पड़ा था।

मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर प्रिया की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में भी मायके व ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। मायके वालों ने प्रिया के ससुर सुरेश व अन्य को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। संजय ने अमित, उसके पिता सुरेश, मां बबली पर हत्या का आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन