फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married by hiding religion, blackmailed by taking obscene photos

यूपी: धर्म छिपाकर शादी की, बाद में खुला राज, अश्लील फोटो खींच किया ब्लैकमेल

Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
सार

युवती से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली में जाकर युवती से शादी कर ली। युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Married by hiding religion, blackmailed by taking obscene photos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांगरमऊ के कामिल खान ने खुद को आर्यन बताकर बिठूर की युवती से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। कुछ ही दिनों में प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली में जाकर युवती से शादी कर ली। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल करने लगा। तभी युवती को आर्यन का असली नाम व धर्म का पता चल गया, जिसके बाद वह घर लौट आई।
विज्ञापन


बिठूर पुलिस ने रविवार को आरोपी पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। बिठूर निवासी युवती की करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिये आर्यन नाम के शख्स से दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक एक साल पहले वह युवती को लेकर दिल्ली चला गया था बीते साल नवंबर में उससे शादी कर ली थी।
विज्ञापन


इस बीच युवती को पता चला कि आर्यन का असली नाम कामिल खान है, जिसको लेकर उससे विवाद हुआ। कामिल के पास युवती की अश्लील फोटो थी। वह उसको ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि वह उसको पीटता था। यही नहीं वह धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाता था। कुछ दिन पहले ही युवती किसी तरह से अपने घर आ गई। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed