फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marriage Brokers, Savitris second marriage was fixed with Kishan, she was killed in front of the child

पैसे लेकर शादी: दूसरा विवाह करने जा रही थी सावित्री, बिचौलिए से मांगने लगी 50 हजार; उसके बाद मिली तो सिर्फ मौत

Thu, 19 Sep 2024 08:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 08:46 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: महिला की हत्या कर राजमार्ग पर झांडियों के बीच शव फेंकने की घटना का पुलिस ने मात्र आठ घंटे में खुलासा  करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों ने भेद न खुल जाए इस कारण से महिला की गला घोंटकर हत्या की थी और उसकी मासूम बच्ची को सुनसान एरिया में छोड़कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Marriage Brokers, Savitris second marriage was fixed with Kishan, she was killed in front of the child
kanpur dehat case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह के सरगना अखिलेश ने सावित्री की दूसरी शादी झांसी के किशन से तय की थी। सावित्री को ले जाकर किशन के पास छोड़ भी आया था। इसी बीच सावित्री अखिलेश से 50 हजार रुपये की मांग करने लगी। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला हत्या तक पहुंच गया। बताया जाता है कि सावित्री झारखंड की रहने वाली थी।

विज्ञापन

उसकी शादी अखिलेश उर्फ पप्पू और उसकी पत्नी ने नितिन से कराई थी। करीब दो साल से वह गुरगांव में नितिन के साथ रह रही थी। नितिन मकान बनाने का ठेका लेता है। काम के सिलसिले में अक्सर वह घर से बाहर रहता है। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से नितिन का सावित्री से मनमुटाव भी चल रहा था। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि उस दिन सावित्री अखिलेश के घर पहुंची थी।

विज्ञापन

नितिन उसे मारता-पीटता था इसलिए अखिलेश ने उसे धर्मेंद्र व उसकी पत्नी रानी के पास भेज दिया। रानी एक एनजीओ चलाती है। यहीं से झांसी के रहने वाले किशन नाम के व्यक्ति से शादी कराने का सौदा तय हुआ। सावित्री को यह लोग झांसी ले गए। इसके बाद लौट आए। कुछ दिन रहने के बाद सावित्री 50 हजार रुपये की मांग करने लगी। इसके बाद धर्मेंद्र अपनी कार से अखिलेश और रानी को लेकर सावित्री को समझाने गए।

मां-बेटी को गंभीर हालत में फेंककर चले गए
वहां पर सावित्री ने पूरा चिट्ठा लोगों के सामने खोलने की बात कही। इस पर उसे समझाने के बहाने लेकर वहां से चले। रास्ते में विवाद होने लगा। पहले सावित्री पर ईंट से हमला किया। इसके बाद मां-बेटी को गंभीर हालत में फेंककर चले गए। गंभीर घायल सावित्री की मौत हो गई। बेटी पूरी तरह ठीक है। ललितपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के बारे में भी स्थानीय पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन

गांव में पसरा रहा सन्नाटा, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं
गुरगांव में पुलिस की दबिश के बाद अखिलेश, धर्मेंद्र और रानी के पकड़े जाने के सन्नाटा पसरा रहा। आरोपियों के घर पर भी कोई नजर नहीं आया। अखिलेश के घर पर ताला लटकता रहा। गांव के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। जबकि गांव की महिलाएं अखिलेश की आदतों पर चर्चा करती रहीं। नितिन के पिता सुशील, मां प्रभा देवी, भाई रितिक गमगीन नजर आए।

घर पूछने गए, तो डांट कर भगा दिया था
सुशील ने बताया कि 15 अगस्त को पोती अंशिका का जन्मदिन मनाया था। सभी खुश थे, मगर अखिलेश ने उसके घर को उजाड़ दिया। उनका आरोप है कि अखिलेश अपना दबदबा बनाने के लिए जबरन बहू को लेकर गया। जब उसके घर पूछने गए तो डांट कर भगा दिया था। आरोप लगाया कि उसने इस मामले में भोगनीपुर कोतवाली में शिकायत की थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ज्वैलर्स के पर्स से घरवालों तक पहुंची पुलिस
अखिलेश व उसके साथी धर्मेंद्र ने सावित्री की हत्या करने के बाद शव को फेंककर निकल गए। ललितपुर जिले के तालबेहट पुलिस ने शव मिलने के बाद छानबीन की] तो उसे मृतका के पास से ज्वैलर्स का छोटा पर्स मिला, जिसमें भोगनीपुर कानपुर देहात का पता लिखा था। पर्स में मिले कागज पर नितिन का फोन नंबर लिखा था। इस पर पुलिस ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क करने के बाद नितिन के पिता सुशील को फोन किया। सुशील के अनुसार पुलिस ने बहू व बेटी की फोटो मांगी। फोटो दिखाने पर पहचान हुई।

पति की तहरीर पर चार पर मुकदमा दर्ज
सुनीता उर्फ सावित्री के पति नितिन पुत्र सुशील कुमार निवासी गुरगांव थाना भोगनी पुर जिला कानपुर देहात ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि चार सितंबर को उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सावित्री अपनी एक वर्ष की पुत्री अंशिका के साथ पप्पू उर्फ अखिलेश सचान निवासी गुरगांव व उनकी पत्नी विद्यादेवी के घर गई थी।

पप्पू और उसकी पत्नी शादी की दलाली करते थे
एक बजे दोपहर को वह पप्पू के घर पत्नी और बच्ची के बारे में जानकारी करने गया। बताया कि वह धर्मेंद्र और रानी के घर गई है। चूंकि उसकी शादी पप्पू और विद्या ने सोनभद्र में एक मंदिर से कराई थी। विद्या की जेठानी ने बताया कि पप्पू और उसकी पत्नी शादी की दलाली करते हैं। इस बीच उसे राजमार्ग पर शव पड़े होने की जानकारी मिली तो वह देखने आया। यहां देखा तो शव मेरी पत्नी का था। पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मासूम के सामने ही उतारा मां को मौत के घाट
हत्यारोपियों ने कार में सुनीता को उसकी 11 माह की पुत्री अंशिका के सामने ही मार दिया था। इतना ही नहीं अंशिका को तालबेहट में सुनसान एरिया में छोड़कर चले गए थे। कोतवाली तालबेहट के बप्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मृतका वास्तविक रूप से कहां की रहने वाली है इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। क्योंकि कुछ लोग उसे गुडगांव का और कुछ सोनभद्र का बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed