धर्म परिवर्तन के बाद शादी की खबर से मचा हड़कंप, हिंदू जागरण मंच ने की ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर पड़ोसी गांव के लड़के ने शादी रचा ली। घरवालों को जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपी युवक के घर वाले किशोरी लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 15 जुलाई को घर से गायब हो गई थी। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी गांव पखरौरा के एक वर्ग विशेष के युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने और बाद में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ते ही आरोपी युवक के परिजन व इसी वर्ग के कुछ लोग चौकी पहुंचे जहां उन्होंने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
किशोरी के बयान दर्ज होंगे तभी होगी आगे की कार्रवाई
धर्म परिवर्तन की जानकारी होते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने पुलिस से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कर शादी रचाने की बात कही है। किशोरी के 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।