फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Markets remained open, Bharat Bandh did not show effect, BKU leaders remained under house arrest

खुले रहे बाजार, भारत बंद का नहीं दिखा असर, भाकियू नेता रहे नजरबंद

Tue, 28 Sep 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Markets remained open, Bharat Bandh did not show effect, BKU leaders remained under house arrest
कानपुर देहात के डेरापुर बस स्टॉप पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ के आह्वान का असर कहीं नहीं दिखा। रोज की तरह दुकानें व बाजार खुले रहे। वाहनों का आवागमन होता रहा। पुलिस ने ऐतिहात के तौर पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर नजर रखी। कई पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया गया था। उनसे वहीं ज्ञापन ले लिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रायपुर में एसडीएम राजीवराज को भाकियू नेता आदित्य चंदेल ने ज्ञापन सौंपा। रनियां व अकबरपुर में पुलिस सतर्क रही। हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोज की तरह ही हुआ। झींझक में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

संदलपुर में भारत बंद का आह्वान पूरी तरह से बेअसर रहा। रोज की तरह दुकानें खुली रहीं। डेरापुर कस्बे में आंशिक बंदी रही। भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को कृषि कानून समाप्त करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष मोहम्मद सलीम मंसूरी ने बस स्टॉप पर धरना देकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इसके लागू होने से किसान पूंजीपतियों पर निर्भर हो जाएगा। धरने के बाद एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी को ज्ञापन सौंपा गया।
शिवली के हरिकिशनपुर गांव में भाकियू के तहसील अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां भाकियू कार्यकर्ता अवधेश, कल्लू, पप्पू, रघुवीर, विश्वनाथ ने एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। रसूलाबाद में भी दिनभर बाजार खुले रहे। बंद का कोई असर नहीं दिखा।
राजपुर में बाजार बंदी व प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाकियू महासचिव मोतीलाल शर्मा को सट्टी पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। महासचिव के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल फोर्स लेकर उनके घर पहुंचे। वहीं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सिकंदरा में तहसील अध्यक्ष श्रीपत कटियार ने धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान से पुलिस चौराहों पर सतर्क रही। सीओ रविकांत गौड़ पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। धरने के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पुखरायां में भाकियू के नेताओं ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया था। इस पर भाकियू के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ छह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर भोगनीपुर कोतवाली में बैठा लिया।

इसके बाद पुखरायां कस्बा पटेल चौक पर एसडीएम ने भाकियू पदाधिकारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें कोतवाली भिजवाया। भाकियू पदाधिकारी श्रीबाबू बुंदेला के नेतृत्व में ग्राम नथूवापुर के पास मुगल रोड पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने 15 मिनट तक रोड जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed