फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Markets locked completely unlocked from today

बाजारों का लॉक आज से पूरी तरह अनलॉक, अब 12x7 आपकी सेवा में, लॉकडाउन के नाम पर अब किसी भी दिन बंदी नहीं

Sun, 13 Sep 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Sep 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Markets locked completely unlocked from today
आज से बाजार पूरी तरह हुए अनलॉक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की वजह से छह महीने से बंद चल रहे रविवार के बाजार आज से फिर खुल सकेंगे। इनका समय सुबह नौ से रात नौ बजे (12 घंटे) तक का होगा। रविवार को आखिरी बार आठ मार्च को बाजार खुले थे।
विज्ञापन


शनिवार के बाद अब रविवार को भी बाजार खोलने की अनुमति से दुकानदारों और व्यापारियों में खुशी है। यानी अब सप्ताह में लॉकडाउन के नाम पर किसी भी दिन बंदी नहीं है। साप्ताहिक बंदी पहले की तरह लागू होगी।
विज्ञापन


गुमटी-5, गोविंदनगर, किदवई नगर, स्वरूप नगर, आर्यनगर, लाल बंगला, कल्याणपुर, सीसामऊ, पी. रोड बाजारों में रविवार को ही जमकर खरीदारी होती है। हालांकि थोक नयागंज, जनरलगंज, एक्सप्रेस रोड, लाटूश रोड जैसे थोक बाजार बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की तरह होगी साप्ताहिक बंदी
रविवार : बिरहाना रोड, चौक सर्राफा, नयागंज सर्राफा, किराना थोक बाजार, हटिया,
कलक्टरगंज, गल्ला बाजार, नौघड़ा, जनरलगंज कपड़ा बाजार, लाटूश रोड, नवीन मार्केट समेत सभी थोक बाजार।
सोमवार : गुमटी नंबर पांच, लालबंगला
मंगलवार : गोविंदनगर, किदवईनगर, पीरोड, विजयनगर, शास्त्रीनगर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed