{"_id":"5fecbc588ebc3e3eac38fd8a","slug":"many-vehicles-survived-the-accident-due-to-road-collapsed-on-the-lucknow-agra-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, टकराने से बचे कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर धंसी सड़क, टकराने से बचे कई वाहन
Wed, 30 Dec 2020 11:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सई नदी पुल के पास सड़क धंस गई मगर वाहन हादसे का शिकार होने से बच गए। सड़क स्लैब से करीब छह इंच नीचे धंस गई, जिससे बुधवार को भोर पहर आगरा से लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को तेज झटके लगे और वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकराने से बचे।
विज्ञापन
वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर सूचना दी। इसके बाद आनन फानन में संकेतक लगाए गए और सुबह मरम्मत कराई गई। आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर बुधवार की सुबह करीब चार बजे औरास कस्बे के पास सई नदी पुल के पास दस मीटर लंबाई और बीस मीटर चौड़ाई में सड़क करीब छह इंच धंस गई।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से तेज रफ्तार निकल रहे कई वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकराने से बचे। वाहन चालकों ने रास्ते में खड़ी यूपीडा की रेस्क्यू टीम और टोल प्लाजा पर इसकी सूचना दी। आनन-फानन तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और संकेतक लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर धीमी गति से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
यूपीडा अधिकारियों ने एलएनटी की तकनीकी टीम को भेजकर मरम्मत शुरू कराई। सुबह 11 बजे मरम्मत का काम पूरा हो पाया। तकनीकी टीम में शामिल इंजीनियर गौरव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से मिट्टी बैठने के कारण सड़क धंसने का अनुमान है। इसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है।