फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many trains late due to fog

कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल

Wed, 24 Dec 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
Many trains late due to fog
कोहरे ने दिल्ली-हावड़ा रूट की गाड़ियों की चाल बिगाड़ दी है। आलम यह है कि सुबह सात बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 10 बजे पहुंची।
विज्ञापन


दिन में 11:20 बजे पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस तीन बजे पहुंची। मंगलवार को कालका, सीमांचल, महाबोधि समेत सभी प्रमुख ट्रेनें तीन से लेकर 22 घंटे की देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।

वहीं कोहरे के चलते उत्तर मध्य रेलवे ने नौ ट्रेनों को 23 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक निरस्त कर दिया है।

ट्रेनों की लेटलतीफी में शामिल सीमांचल एक्सप्रेस 21 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 14 घंटे, महानंदा 7 घंटे, कालका 4 घंटे, हावड़ा-दिल्ली राजधानी, सियालदाह-दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी, पटना-नई दिल्ली राजधानी भी एक से दो घंटे विलंब से सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन


वहीं सीपीआरओ नवीनबाबू ने बताया कि धुंध की वजह से कानपुर-टूंडला समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि यात्री अपना आरक्षण नियमानुसार आरक्षण केंद्र पर रद कराकर अपनी धनराशि वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टूंडला पैसेंजर को बंद करने से लोकल यात्रियों ने डिप्टी कामर्शियल एसएस कार्यालय में ट्रेेन को चलाने की मांग की। मांग न पूरी करने की स्थिति में दूसरी ट्रेन का स्टापेज देने की मांग की।

ये ट्रेनें सेंट्रल नहीं आएगी

ट्रेन नंबर 2226    आज नहीं आएगी

ट्रेन नंबर 13007     आज नहीं आएगी

ट्रेन नंबर 12225     कल नहीं आएगी

ट्रेन नंबर 15483     26 को नहीं आएगी

ट्रेन नंबर 13008     26 को नहीं आएगी

ये ट्रेनें फरवरी तक निरस्त

ट्रेन नंबर 64163     कानपुर से पनकी    23-12-14 से 15-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 51809    कानपुर से टूंडला     23-12-14 से 15-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 51810     टूंडला से कानपुर    23-12-14 से 15-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 51813    कानपुर-लखनऊ     23-12-14 से 15-2-15 तक बंद     

ट्रेन नंबर 51814     लखनऊ-कानपुर     23-12-14 से 15-2-15 तक बंद     

ट्रेन नंबर 54101    कानपुर से प्रयाग    24-12-14 से 23-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 54102     प्रयाग से कानपुर    24-12-14 से 23-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 64207    लखनऊ से कानपुर    24-12-14 से 23-2-15 तक बंद

ट्रेन नंबर 64212     कानपुर से लखनऊ    24-12-14 से 23-2-15 तक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed