फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many people suffer from HIV

दस रुपये के इलाज में दे दी लाइलाज बीमारी

Tue, 05 Dec 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Many people suffer from HIV
डेमो पिक
एक ही क्षेत्र के 13 लोगों के एचआईवी पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। एचआईवी की चपेट में आए लोगों ने बांगरमऊ कस्बे में एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई बार प्रयोग करने की शिकायत की थी। इस पर सीएमओ डाक्टर राजेंद्र प्रसाद ने डिप्टी सीएमओ डाक्टर तन्मय कक्कड़ व डाक्टर जयराम सिंह को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन






 

झोलाछाप अभी फरार है

Many people suffer from HIV
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के प्रेमगंज में एचआईवी के 13 केस मिलने के बाद डिप्टी सीएमओ ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में झोलाछाप के एक ही सिरिंज के कई बार प्रयोग करने से लोगों के एचआईवी की चपेट में आने की बात सामने आई है। यह काम कस्बे में बैठने वाला झोलाछाप करता था। उसने दस रुपये के इलाज में कई को एचआईवी से ग्रस्त कर दिया। झोलाछाप अभी फरार है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में 13 लोग एचआईवी से पीड़ित मिले

Many people suffer from HIV
डेमो पिक
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बांगरमऊ के प्रेमगंज में एचआईवी की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया था। यहां एचआईवी के संभावित लक्षणों से पीड़ित 119 लोगों की जांच की गई थी। जांच में 13 लोग एचआईवी से पीड़ित मिले।



 
विज्ञापन

एक ही सिरिंज का कई बार प्रयोग करने की बात कही है

Many people suffer from HIV
डेमो पिक
अधिकारियों ने प्रेमगंज क्षेत्र में पहुंचकर एचआईवी पीड़ितों से बात कर कारणों की तलाश की। जांच अधिकारियों के अनुसार कुछ लोग कस्बे से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एचआईवी की चपेट में आ गए। कुछ लोगों ने एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई बार प्रयोग करने की बात कही है। सीएमओ डाक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 



 

कैंप लगाकर किया जाएगा जागरूक

Many people suffer from HIV
डेमो पिक
एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी बांगरमऊ में कैंप लगाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी कैंप में लोगों को एचआईवी से बचाव की जानकारी देंगे। बांगरमऊ कस्बे में जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने लोगों से झोलाछाप के फेर में न पड़ने और सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed