फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many people are affected by ISIS Khorasan module

आईएसआईएस के खुरासन मॉड्यूल से प्रभावित यहां के कई लोग, एटीएस ने जुटाई गतिविधियों की जानकारी

Mon, 04 Mar 2019 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Many people are affected by ISIS Khorasan module
डेमो
कानपुर शहर समेत पूरे जोन में एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) सक्रिय हो गई है। शहर के प्रमुख जगहों के अलावा चकेरी में एक एनजीओ के दफ्तर की एटीएस निगहबानी कर रही है। एटीएस ने आईएसआईएस के खुरासन मॉड्यूल से प्रभावित दर्जन भर लोगों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


जो संदिग्ध जेल में हैं, उनके परिजनों और दोस्तों के भी संपर्क एटीएस है। 2017 में कानपुर में आईएसआईएस के खुरासन मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इसमें जाजमऊ, केडीए कालोनी, रहमानी मार्केट के अलावा अलीगढ़ और इटावा के संदिग्ध आतंकी शामिल थे। एटीएस ने लखनऊ में सैफुल्लाह का एनकाउंटर किया था और अन्य सभी को जेल भेजा था।
विज्ञापन

अलर्ट जारी होने के बाद एटीएस के अधिकारियों ने किया संपर्क

एटीएस के मुताबिक जांच में 12 ऐसे युवक सामने आए थे, जिनका माइंड वॉश कर देश के खिलाफ संदिग्ध आतंकी भड़का रहे थे। हालांकि ये युवक किसी भी आपराधिक घटना में शामिल नहीं थे। इसलिए एटीएस ने इनकी काउंसलिंग करवाई थी। अलर्ट जारी होने के बाद एटीएस के अधिकारियों ने इन युवकों व उनके परिवारीजनों से संपर्क किया है। उनसे पूछताछ कर जानकारी ली है कि वर्तमान में ये सभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं। वहीं पुलिस सर्विलांस के माध्यम से भी इन पर नजर बनाए है।

चकेरी में है एनजीओ का दफ्तर
खुरासन मॉड्यूल से जुड़े सभी संदिग्ध चकेरी स्थित एक एनजीओ दफ्तर में मिलते थे। एटीएस ने एनजीओ संचालक समेत अन्य से भी पूछताछ की थी। वहीं एक बार फिर एटीएस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी है। वहां पर कौन-कौन आता है और क्या-क्या गतिविधियां होती हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

इसलिए सतर्क हुई जांच एजेंसी
23 फरवरी को देवबंद से जैश के दो आतंकियों को एटीएस ने दबोचा था। उनसे पूछताछ के बाद शनिवार को इस संबंध में डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। इसलिए एटीएस भी सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed