फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Many nirbhaya in kanpur, waiting for justice  

कानपुर में कई निर्भया कर रहीं इंसाफ का इंतजार, 11 साल से कानूनी दावपेंच में उलझा ये मुकदमा

Sat, 21 Mar 2020 04:07 PM IST
शिखा पांडेय आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Many nirbhaya in kanpur, waiting for justice  
कब तक निर्भया - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को आखिर उनके किए की सजा मिल गई। लेकिन निर्भया की तरह ही कानपुर में भी कई मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं। इनमें आरोपी कानूनी दावपेंच लगाकर सजा से बचने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद मासूम बच्चियों की हत्या किए जाने के मामलों की सुनवाई जहां पॉक्सो कोर्ट में चल रही है वहीं एक विधवा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला पिछले 11 साल से उलझा पड़ा है। कानपुर में ऐसी कई निर्भया हैं जिन्हें अब भी इंसाफ मिलना बाकी है।
विज्ञापन


केस - 1
चकेरी के आदर्श नगर निवासी एक युवक की 25 वर्षीय विधवा साली का 30 सितंबर 2009 को दशहरे की रात पड़ोसियों ने अपहरण कर लिया था। युवक दौड़ता रहा लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। लगभग दो माह बाद विधनू के एक खेत में युवती की अधजली लाश मिली। इस वारदात में पुलिस ने अरुण सोनकर, विकास और श्रीकृष्ण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इन पर युवती के अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं। एडीजीसी हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि मामले में गवाही लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद अभियुक्त के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
रेलबाजार थाने के फेथफुलगंज कच्ची बस्ती निवासी पांच वर्षीय नाबालिग का 18 नवंबर 2015 की शाम सात बजे अपहरण हो गया। 20 नवंबर को रेलवे लाइन किनारे बने पंप हाउस के कमरे से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस वारदात में शुक्लागंज के बउवन व दीपक गुप्ता उर्फ सुक्खी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। एसपीओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि 20 गवाहों के साथ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। इसमें पांच गवाह कोर्ट में बयान दर्ज करा चुके हैं। बाकी गवाहों को सम्मन भेजे गए हैं। 30 मार्च को सुनवाई होनी है।

केस-3
बर्रा-8 कच्ची बस्ती निवासी ढाई साल की मासूम एक फरवरी 2018 की शाम लापता हो गई थी। पुलिस ने मोहल्ले के सुदेश कुमार उर्फ सुदेशी उर्फ बाली बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हुई। आरोप है कि सुदेश ने मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, शोर मचाने पर उसकी गला काटकर हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के लिए शव को एसटीपी नाले में फेंक दिया। एसपीओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई चल रही है। तीन गवाह कोर्ट में पेश हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed