{"_id":"5cb6123cbdec22145b20fe6c","slug":"manjari-asking-people-to-vote-for-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से आकर मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहीं मंजरी, बोलीं-पूरे विश्व में है उनका सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से आकर मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहीं मंजरी, बोलीं-पूरे विश्व में है उनका सम्मान
Wed, 17 Apr 2019 09:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका से मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए वोट मांगने आईं मंजरी
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 का रंग यूपी या देश में ही नहीं अमेरिका में भी भारतियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। शायद यही वजह है कि एनआरआई लोगों का एक ग्रुप यूपी और देश में घूम घूम कर मोदी के लिए वोट मांग रहा है। इनसभी लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री जरूर बनना चाहिए।
अमेरिका में मोदी भक्तों के ग्रुप एनआरआई फॉर नमो की सदस्य मंजरी गंगवार ने मंगलवार को शहर में आकर मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनसंपर्क किया। इस बीच वह भाजपा के उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट भी पहुंचीं।

Trending Videos
150 एनआरआई पूरे यूपी और देश के दूसरे स्थानों पर सोशल मीडिया के जरिए मांग रहे वोट
पीएम मोदी
बताया कि मोदी का पूरे विश्व में काफी सम्मान है। इसकी वजह से देश को भी दुनिया के दूसरे देशों की दौड़ में आगे ले जाने में मदद मिल रही है। मंजरी कानपुर के एल्डिको कालोनी की रहने वाली हैं। इनके माता पिता यहीं पर रहते हैं। मंजरी अमेरिका में जॉब करती हैं।
इनके पति भी वहां नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरह करीब 150 एनआरआई पूरे यूपी और देश के दूसरे स्थानों पर सोशल मीडिया के जरिए और स्वयं जाकर लोगों से मिल रहे हैं। सभी से मोदी को दुबारा पीएम बनाने की अपील कर रहे हैँ।