{"_id":"616176738ebc3ed32a7b7427","slug":"manish-gupta-murder-reward-amount-on-absconding-police-personnel-increased-to-one-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिस कर्मियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर हुई एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिस कर्मियों पर इनाम की राशि बढ़ाकर हुई एक लाख
Sat, 09 Oct 2021 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड: मौके पर हत्यारोपी दरोगा जेएन सिंह सीसीटीवी में कैद हो गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई मौत के प्रकरण में निलंबित और फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा का जिम्मा कमिश्नरेट पुलिस ने लिया है।
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में हुई मौत के मामले में निलंबित व फरार चल रहे सभी पुलिस कर्मियों को पकड़ने के लिए प्रयास और तेज हो गए हैं। शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों पर इनाम की जो 25-25 हजार की धनराशि घोषित की गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को उसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपित पुलिस कर्मियों की फोटो भी जारी की गई है। फोटो और इनाम की राशि घोषित करने के साथ ही पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखने और उसकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने लिया है।
विज्ञापन
सभी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा अपराध संख्या 391/21 भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमे में सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित व फरार चल रहे हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कहा गया है कि फरार निलंबित पुलिस कर्मियों के बारे में कोई भी सूचना देनी है तो आनन्द प्रकाश तिवारी अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय मो0- 9454400684 तथा बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त, पश्चिम के मोबाइल 9454401074 पर कॉल या WhatsApp से दे सकते हैं।
निलंबित व फरार पुलिस कर्मी
1-निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी
2- एस आई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही जनपद बलिया
3-उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा जनपद जौनपुर
4-उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर
5-मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर जनपद गाजीपुर
6-आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर