{"_id":"5f7551908ebc3e9c0031d1a4","slug":"manav-hai-mere-ram-web-series-will-appear-on-youtube-on-october-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 अक्तूबर को यूट्यूब पर आएगी मानव हैं मेरे राम वेब सीरीज, 30-30 मिनट के 70 शो हैं वेबसीरीज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अक्तूबर को यूट्यूब पर आएगी मानव हैं मेरे राम वेब सीरीज, 30-30 मिनट के 70 शो हैं वेबसीरीज में
Thu, 01 Oct 2020 09:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम और माता सीता
- फोटो : social media
भगवान राम की अनसुनी कहानी को लेकर पॉजिटिव इंडिया फाउंडेशन की वेब सीरीज मानव हैं मेरे राम का प्रसारण यूट्यूब पर दो अक्तूबर से किया जाएगा। उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार करेंगी।
यह वेब सीरीज तुलसी के रामचरितमानस पर आधारित नहीं है बल्कि इसमें वाल्मीकि ऋषि, राम शर्मन की अध्यात्म रामायण, असमिया रामायण कृति वास रामायण के साथ विश्व की 300 रामायण का सार शामिल किया गया है।
यह जानकारी उत्कर्ष अकादमी में आयोजित प्रेस वार्ता में स्टोरी नेरेटर और मानव हैं मेरे राम पुस्तक के लेखक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने दी। डॉ. दीक्षित ने बताया कि वेब सीरीज में 70 शो हैं। हर शो 30 मिनट का है।

सप्ताह के हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नया शो यूट्यूब पर सुबह 11 बजे अपलोड किया जाएगा। बताया कि पूरी शूटिंग कानपुर में ही बने उनके स्टूडियो में ही हुई है। डॉ. दीक्षित का कहना है कि मानव हैं मेरे राम पर वह 2016 से काम कर रहे थे।
लॉकडाउन की वजह से वह बाहरी लोकेशन पर शूटिंग नहीं कर सके। वेब सीरीज का निर्देशन राघव त्रिपाठी, प्रोडक्शन आशुतोष दीक्षित, स्टोरी राइटिंग और नेरेशन का काम डॉ. दीक्षित ने किया है।
अलका दीक्षित ने बताया कि वेब सीरीज में श्रीराम द्वारा किए गए कार्यों के पीछे के लॉजिक का वर्णन किया गया है। प्रेस वार्ता में अंशुमान दीक्षित, अरुण प्रकाश अग्निहोत्री, नंदकिशोर मिश्रा, राजीव चतुर्वेदी मौजूद रहे।