{"_id":"5c840010bdec22147760e949","slug":"man-with-gold-arrested-in-kanpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक, घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा था 150 ग्राम सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक, घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा था 150 ग्राम सोना
Sat, 09 Mar 2019 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे चक्रधर गणेश त्रिपाठी को सीआईएसएफ कर्मियों ने दबोच लिया। उसके पास से घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा गया 150 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ कर्मियों ने चक्रधर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। 150 ग्राम सोने की कीमत करीब साढ़े चार लाख है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक गोरखपुर के चंदौली लमतिया गोला बाजार निवासी चक्रधर को स्पाइस जेट की फ्लाइट से कोलकाता जाना था।
विज्ञापन
वह दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचा। वहां सीआईएसएफ कर्मियों ने चेकिंग के दौरान घड़ी के बॉक्स में छिपाकर रखा गया सोना बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में चक्रधर ने खुद को सराफा कारोबारी बताते हुए कहा है कि वह बैंकाक से सोना खरीद कर लाता है। थाना प्रभारी के मुताबिक चक्रधर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन