फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man sold daughter for liqueur

शर्मनाक: एक बोतल शराब के लिए बाप ने बेच दिया अपनी बेटी को

Sat, 03 Jun 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
man sold daughter for liqueur
डेमो
हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव में एक शराबी बाप ने अपनी लत पूरी करने के लिए नाबालिग बेटी को बेच डाला। किशोरी को इस बात का पता चला तो उसने समझबूझ से काम लिया और अपने बुआ-फू्फा को फोन कर बुला लिया। इसके बाद बच्ची उनके साथ औंता गांव चली गई।
विज्ञापन

 

किशोरी को खरीदने वाला युवक उसका पीछा करते हुए औंता तक पहुंचा, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लडकी को बेचने को मामला तकरीबन एक माह पुराना बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि लड़की एक माह से अपने बुआ और फूफा के साथ ही रह रही है।

विज्ञापन


तंग आकर पत्नी भी छोड़ चुकी है साथ 
ममना गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि उसका पिता शराब का लती है। उसकी इसी आदत से परेशान होकर उसकी मां लगभग एक पखवारे पूर्व कहीं चली गई। इसके बाद वह अपने पिता व भाइयों के साथ एक ईट-भट्ठों पर काम करने लगी। वहां पर उसके पिता ने अपनी लत पूरी करने के लिए जरिया थानाक्षेत्र के ग्राम पवई निवासी एक युवक के साथ उसका सौदा कर दिया। सौदा तय हो जाने के बाद युवक हक जताने लगा तब उसे अपने पिता की करतूत पता चली। इस पर उसने राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औंता निवासी अपने रिश्तेदार को फोन पर सारी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदार पहुंचा रिश्तेदार के घर, जमकर हुई धुनाई
पिता द्वारा बेटी को बेचे जाने की जानकारी से हतप्रभ रिश्तेदार दूसरे दिन किशोरी को अपने साथ औंता ले आए। फिर भी युवक ने किशोरी का पीछा नहीं छोड़ा। दो दिन पूर्व सोमवार की शाम अपने रिश्तेदारों के साथ औंता जा धमका। इसके पहले कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना घटती ग्रामीणों को मामले की भनक लग गई। इस पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने किशोरी को लेने आए युवकों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस की कहानी कुछ और... 
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि जिस ईंट-भट्ठे पर लड़की का पिता काम करता था, वहीं पर पवई गांव का लड़का भी काम करता था। जब औंता गांव के ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार करके थाने लाई। हालांकि, शराब के लिए लड़की को बेचने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। पकड़े गए तीनों लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed