फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man shot friend in doubt of illegal relations with his wife

पत्नी से दूरियां फिर दोस्त की बीवी से नजदीकियां, शुरू हुआ मुलाकात का सिलसिला, 'इसके बाद ये सब'

Tue, 31 Jul 2018 08:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
man shot friend in doubt of illegal relations with his wife
डेमो पिक
यूपी के कानपुर महानगर में सोमवार शाम पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक दोस्त ने दूसरे को गोली को मार दी। आरोपी ने पत्नी के जरिए दोस्त को घर बुलाया था। शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पसली में गोली लगने के बाद घायल घर का गेट फांदकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। गोली पसलियों में फंसी हुई है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी समेत फरार है।
विज्ञापन



श्यामनगर निवासी विवेक सिंह और सतबरी रोड पर रहने वाले मनीष पांडे दोस्त थे। कुछ माह पहले विवाद के बाद विवेक की पत्नी अलग हुई तो उसके रिश्ते मनीष की पत्नी से हो गए। इसकी भनक मनीष हो गई। विवेक के कारण मनीष सतबरी रोड का मकान छोड़कर खाड़ेपुर आकर रहने लगा, लेकिन यहां भी विवेक का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


 

दोनों शराब पी रहे थे तभी तमंचे से गोली मार दी

man shot friend in doubt of illegal relations with his wife
डेमो पिक
इसपर मनीष ने भतीजे सोनू के साथ मिलकर विवेक को रास्ते से हटाने की ठान ली। सोमवार शाम मनीष ने पत्नी से फोन कराकर विवेक को घर बुलाया। दोनों शराब पी रहे थे तभी मनीष ने विवेक को तमंचे से गोली मार दी। दाईं पसली में गोली लगते ही विवेक बेहोश हो गया। विवेक को मरा समझ मनीष पत्नी व भतीजे के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।


होश में आया विवेक मेन गेट फांदकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस उसे हैलट ले आई। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। एसपी साउथ रवीना त्यागी और सीओ आरके चतुर्वेदी ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। विवेक के पिता एनसीसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी अमर सिंह हैं। वह मूलरूप के रनियां के रहने वाले हैं। विवेक कुछ नहीं करता था। हैलट में विवेक के मामा भूपेंद्र और भाई विकास पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed