{"_id":"5e88c01e8ebc3e711a36c787","slug":"man-saved-two-jackal-life-who-fell-into-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डालकर कुएं में गिरे दो सियारों को बचाया, सियार के काटने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डालकर कुएं में गिरे दो सियारों को बचाया, सियार के काटने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
Sat, 04 Apr 2020 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर सुनीत ने कुएं में गिरे दो सियारों की बचाई जान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में खुद की जान जोखिम में डालकर एक युवक ने दोस्त की मदद से कुएं में गिरे दो सियारों को बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। रस्सी से पैर बांधने के दौरान एक सियार ने युवक को काट भी लिया। इसके बाद भी हिम्मत न हारकर युवक ने दोनों सियारों को बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों ने युवक का सीएचसी में इलाज कराया और उसकी बहादुरी पर उसे पुरस्कार भी दिया। सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पतारी मजरे ग्राम सभा पहाड़पुर में दो सियार कुएं में गिर गए। शनिवार सुबह कुएं के पास से गुजर रहे क्षेत्रीय समाचार पत्र वितरक सुनीत तिवारी ने कुएं में गिरे सियारों की आवाज सुनी और व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें बचाने की अपील भरी पोस्ट डाली।
कुछ देर बाद गांव के आनंद बाजपेई व मनीष बारी मौके पर पहुंचे। आनंद की मदद से मनीष रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और सियारों के पैर में रस्सी बांधकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। रस्सी बांधने के दौरान एक सियार ने मनीष के हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया। खून निकलने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। मनीष के हाथ में गहरा जख्म देख ग्रामीणों ने सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसका इलाज कराया। आनंद ने उसे 500 रुपये का पुरस्कार भी दिया।